Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की गोली मारकर हत्या

हुसेनगंज थाना के मड़कन निवासी होमगार्ड वसींद्र दत्त पांडेय (50) की जेल में थी तैनाती मंगलवार की शाम घर से ड्यूटी आते समय रसीदचक में अपराधियों ने मारी गोली मृतक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई एफआइआर।
प्रवेज़ अख्तर/सिवान| हुसेनगंज थाना के रसीदचक में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे गोली मारकर होमगार्ड के जवान मड़कन निवासी वसींद्र दत्त पांडेय की हत्या कर दी गई। वे जेल में तैनात थे। घटना के समय ड्यूटी के लिए सिवान आ रहे थे। उनको आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र अविनाश पांडेय ने रोते हुए सभी के सामने बताया कि चुनावी रंजिश के कारण उसके पिता की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। छोटा बेटा आशुतोष पांडेय राजा सिंह कॉलेज में स्नातक का छात्र है। आशुतोष ने बताया कि उसे किसी ने मोबाइल पर फोन कर सूचना दी कि तुम्हारे पिता को गोली मार दी गई है। शव रसीद चक में पड़ा है। तब वहां पर सभी लोग पहुंचे और उनको लेकर सदर अस्पताल आए।

यह भी पढ़े:- गोपालगंज में बाइक सवार चोर ने महिला के गले से छिना सोने की चैन

घटना की सूचना पर एएसपी कार्तिकेय शर्मा, होमगार्ड के समादेष्टा रीतेश कुमार सहित नगर और अन्य कई थानों की पुलिस सदर अस्पताल में पहुंच गई। अस्पताल में रोते हुए मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या राजनीतिक द्वेष के कारण साजिश रच कर की गई है। गत विधानसभा चुनाव के बाद कुछ लोगों ने उन्हें सबक सिखाने की धमकी दी थी। मंगलवार को इसे अंजाम दे ही दिया। एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। होमगार्ड के समादेष्टा रीतेश कुमार ने बताया कि अंत्येष्टि के पूर्व जवान को गार्ड अॉफ अॉनर दिया जाएगा।

मृतकों परिजन एक आश्रित को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों ने उन्हें समझाकर सांत्वना दी। कहा कि हरसंभव मदद की जाएगी। बुधवार को 10 बजे जिला कार्यालय में गॉर्ड अॉफ अॉनर दिया जाएगा। अंत्येष्टि के लिए परिजन को सात हजार रुपये नकद होमगार्ड विभाग की ओर से दिए जाएंगे। जिलाधिकारी की ओर से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। एएसपी ने भी आश्वस्त किया कि किसी आश्रित को होमगार्ड का जवान बनाया जाएगा। बोले एएसपी- अभी परिजन की ओर से अज्ञात के खिलाफ बयान दिया गया है। मृतक का बेटा जरूर रोते हुए चुनावी रंजिश की बात कर रहा था। वैसे हर पहलू की जांच की जा रही है। इसमें शामिल किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024