परवेज अख्तर/सिवान:- मंडल कारा में गठित विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आर. एस. पांडे के न्यायालय में चार मामलों में आंशिक सुनवाई हुई. शहाबुद्दीन द्वारा चुनाव के दौरान गलत शपथ पत्र देने का मामला, जेल के अंदर शहाबुद्दीन के पास से मोबाइल बरामदगी का मामला, नगर थाना पर हमला करने के मामले में तथा जेल के अंदर प्रिजनस एक्ट का मामला में सुनवाई हुई. नगर थाना पर हमला करने के मामले में राजू अंसारी फरार चल रहा है. उसके खिलाफ पुनः वारंट हुसैनगंज थाना को भेजने का आदेश कोर्ट द्वारा की गई है. दूसरे सत्र में सेशन कोर्ट के न्यायधीश रणवीर सिंह के पटना हाईकोर्ट चले जाने के कारण शहाबुद्दीन से जुड़े चार मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी. तिहाड़ केंद्रीय कारा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शहाबुद्दीन की पेशी कराई गई. कोर्ट में अभियोजन के तरफ से विशेष अभियोजक जयप्रकाश सिंह, सहायक विशेष अभियोजक रघुवर सिंह व रामराज सिंह न्यायालय में उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…