परवेज अख्तर/सिवान:- कौमी एकता के प्रतीक मौलाना मजहरूल हक जयंती समारोह समारोह के आयोजन के लिए पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक हुयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय दरोगा प्रसाद राय महाविद्यालय में आगामी 23 दिसंबर को मौलाना मजहरूल हक जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा. 23 दिसंबर को एक भव्य सेमिनार और रात्रि में अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसमें भाग लेने वाले सभी विद्वानों से स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है. उपरोक्त सभी कार्यक्रम का संचालन आयोजक पूर्व मंत्री एवं संस्थापक सचिव अवध बिहारी चौधरी के नेतृत्व में संपन्न होगा. इस बैठक में राजद जिला अध्यक्ष परमात्मा राम, प्रोफेसर अरुण शैलेंद्र, प्रोफेसर महबूब हसन, प्राचार्य रामसुंदर चौधरी, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, एहसामुल हक सिद्दिकी ,परवेज आलम आदि लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…