Siwan News

राजीव रोशन हत्याकांड में आंशिक सुनवाई

परवेज़ अख्तर/सिवान : राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े छह मामलों की सुनवाई गुरुवार को हुई। पूर्व सांसद के सेशन से जुड़े दो मामले व मजिस्ट्रेट कोर्ट के चार मामलों की सुनवाई के लिए गुरुवार को तिथि निर्धारित थी। सेशन कोर्ट में चर्चित राजीव रोशन हत्याकांड में आंशिक सुनवाई की गई। राजीव रोशन हत्या मामले में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के अलावा सह अभियुक्त चंदन चौधरी व अखलाक अहमद की अलग सुनवाई की जा रही है। इधर मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्रा की कोर्ट में नगर थाना में दर्ज एक मामले में सभी अभियुक्तों को अगली तिथि को सदेह उपस्थित रहने का कोर्ट ने आदेश दिया। वहीं हुसैनगंज थाना में दर्ज सुरक्षा गार्ड का आर्म्स छीन लिए जाने के मामले में भी आरोपितों के सदेह उपस्थिति का आदेश कोर्ट ने दिया।
इस मामले के सूचक अशोक कुमार मेहता है। मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुसैनगंज थाना में दर्ज एक मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एक-दूसरे कोर्ट से रिकॉर्ड मांगने के लिए रिमाइंडर किया। आरोपित पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित हुए। अभियोजन की तरफ से स्पेशल पीपी जयप्रकाश सिंह, रघुवर सिंह एवं रामराज प्रसाद तथा बचाव की तरफ से अधिवक्ता अभय कुमार राजन व मो. मोबिन मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026