परवेज़ अख्तर/सिवान : बीआरसी केंद्र हसनपुरा में गुरुवार को सदर एसडीओ अमन समीर ने प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ बैठक की। एसडीओ ने बताया कि सभी बीएलओ अपने-अपने पोषक क्षेत्र के वैसे मतदाता जो 18 वर्ष के हो चुके हैं उनका नाम मतदाता सूची में जरूर जोड़ें। इसके साथ ही वैसे वोटर जो मृत है या पलायन कर गए हैं उनका नाम मतदाता सूची से हटाने का कार्य अवश्य करें। वहीं इस दौरान क्षेत्र से संबंधित सभी डीलरों के साथ भी एसडीओ ने बैठक की। जिसमें सख्त निर्देश देते हुए कहा कि डीलर अपने-अपने पोषक क्षेत्र में जो भी शौचालय का निर्माण नहीं करवाये हैं और शौच खुले में कर रहे हैं उनको शीघ्र शौचालय बनाने को प्रेरित करें। ताकि पोषक क्षेत्र का वार्ड ओडीएफ घोषित किया जा सके। वहीं डीलरों से प्रति माह इस संदर्भ में रिपोर्ट देने को कहा। इस कार्य में जो डीलर कोताही बरतेंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीडीओ दीपक कुमार सिंह, बीईओ परमानन्द मिश्र, अब्दुर्रहमान अंसारी, डीलर मोजाहिद हुसैन, मुन्ना प्रसाद, अनवर आलम, संजय प्रसाद, नकुल यादव, परमात्मा प्रसाद, बीएलओ जमा अहमद रिजवी, कमलेश राम, विद्यावती देवी, शीला देवी व सुमित्रा देवी थीं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…