परवेज अख्तर/गोपालगंज:- लगातार बढ़ रहे कोरोना के असर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अभी थोड़ी सख्ती बरती जाने लगी है।आज जिला मुख्यालय के अलावे तमाम ग्रामीण इलाकों में भी मास्क जांच अभियान चलाया गया व लोगों से जुर्माना की वसूली की गयी।जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों पर सीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों को बगैर मास्क के पकड़ा गया व जुर्माना के रूप में धनराशि की वसूली की गई।वही पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को मास्क नहीं लगाने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई की.
जो भी बिना मास्क का दिखा,उसका चालान काटा गया.बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पंचदेवरी हाइस्कूल से लेकर बाजार के मुख्य चौराहे तक कार्रवाई की गयी..बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में यह अभियान लगातार चलेगा.बार-बार निर्देश दिये जाने के बाद भी लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं.जो भी बिना मास्क के घर से निकलेगा,उस पर कार्रवाई की जायेगी.मौके पर पंचदेवरी पिकेट प्रभारी सुनील कुमार सहित स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…