Categories: पटना

पटना: प्यार का इजहार करना युवक को पड़ा महंगा, जानिए… क्‍या है पूरा मामला

पटना: हबीबपुर थाना क्षेत्र के राबिया कॉलोनी करोड़ी बाजार निवासी मुहम्मद सरफराज का चमेलीचक से अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बेटे को अगवा कर लिए जाने की जानकारी मिलते ही उसकी मां बीबी सीमा ने हबीबपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृपा सागर को जानकारी दे चमेलीचक निवासी युवती के पिता समेत चार लोगों को अपहरण का आरोपित बनाया है। अगवा सरफराज की मां ने आशंका जाहिर की है कि आरोपितों ने उसके बेटे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी है। हबीबपुर इंस्पेक्टर कृपा सागर अगवा युवक की सकुशल बरामदगी के लिए अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर छापेमारी करा रहे हैं।

चमेलीचक निवासी युवती से करता था प्रेम, युवती भी करती है बेइंतहा प्यार पर उसके घर वालों ने अंजाम भुगतने की दी थी धमकी

सरफराज की मां बीबी सीमा ने हबीबपुर पुलिस को बताया है कि उसके लड़के का चमेलीचक निवासी एक युवते से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। उसके पिता और उसके भाइयों को दोनों के बीच चल रहे प्रेम सम्बंध किसी भी सूरत में मंजूर नहीं था। इसबात को लेकर कई बार तनातनी भी हुई थी। उसके बेटे को जान से मारने की धमकी आरोपितों ने दे रखी थी। दर्ज केस में सरफराज की मां ने कहा है कि उसका लड़का और वो युवती चमेलीचक के एक बगीचे में अक्सर मिला करते थे। 29 अप्रैल को दोनो को बगीचे में बातचीत करता देख युवती के भाइयों ने सरफराज की जमकर पिटाई कर दी थी। उसे हेलमेट के प्रहार कर बेरहमी से मारा था तब वह किसी तरह अपनी जान बचा कर नंगे पांव भागा था।

मां ने पुलिस को जानकारी दी है कि इफ्तारी बाद सरफराज के मोबाइल पर कॉल कर इमामबाड़े के पास बुलाया गया। वह उसे बोलकर गया। फिर अज्ञात मोबाइल नम्बर से उसे कॉल आया कि उसका बेटा शाहजंगी में है, रात को नहीं आएगा। उसके बाद से उसका बेटा गायब है। मां ने हबीबपुर इंस्पेक्टर के समक्ष इसबात की आशंका जताई है कि उसके बेटे का अपहरण उसकी प्रेमिका के पिता समेत चारों आरोपितों ने कर लिया है। उसने बेटे की हत्या कर दिए जाने की भी आशंका जताते हुए पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। हबीबपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, उधर आरोपित भूमिगत हो गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026