बड़ी खबर : सिवान में बेखौफ अपराधियों ने महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के अतरसुआ गांव में बीती रात अपराधियों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की रात अपराधी महिला के घर पहुंचे और खाना बना रही महिला को दो गोली मार दी। सीने और हाथ में गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

बाहर नौकरी करता है मृतका का पति

इधर, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे सहमे घर में दुबके हुए हैं। मृतका की पहचान धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सरस्वती देवी के रूप में की गई है। मृतका का पति बाहर नौकरी करता है जबकि वो अपने बच्चों के साथ घर में अकेले रहकर उनका देखभाल करती थी। फिलहाल, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपराध नियंत्रण बन गई है बड़ी चुनौती

पुलिस मृतका के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, हत्या क्यों की गई है, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि इन दिनों पूरे राज्य में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। अपराधी आए दिन हत्या लूट जैस घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के आपराध नियंत्रण बड़ी चुनौती बन गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024