Categories: पटना

पटना: स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर सोना और कैश लूट लिया

पटना: पुलिस के दावों को मुंह चिढ़ाते हुए अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। घटना के बाद अपराधी आराम से भाग जा रहे और पटना पुलिस खाली हाथ मलते रह जाती है। पटना के बिहटा में हथियारबंद आधा दर्जन बाइक सवार अपराधियों ने एक सोना कारोबारी को दुकान में घुसकर गोलियों से भून दिया और कैश और आभूषण लूटकर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

बताया जाता है कि मंगलवार की शाम बिहटा सब्जी बाज़ार मंडी स्थित मां विंध्यवासिनी ज्वेलरी दुकान में बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने लूट के इरादे से दुकान में अंधाधुंध फायरिंग घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की देर शाम मंटू अपने दुकान मां विंध्यवासिनी ज्वेलर्स को बंद करके घर जाने की तैयारी में थे। इसी बीच आधा दर्जन बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उनके दुकान के नजदीक पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। रंगदारी की मांग को लेकर दुकानदार और अपराधियों के बीच बाकी झक होने लगी।

इस बीच मोटरसाइकिल से सवार आए अपराधियों ने कमर से पिस्तौल निकालकर स्वर्ण व्यापारी मंटू कुमार को गोलियों से भून डाला । गोली लगते ही मंटू कुमार वहीं घटनास्थल पर ही गिर पड़े। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना दी बिहटा थाने को दी। बिहटा थाना प्रभारी अतुलेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मंटू कुमार को इलाज के लिए एनएसआईटी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों द्वारा चलाए गए गोली के एक खोखा को बरामद किया है। बिहटा थाना प्रभारी अतुल यश कुमार ने बताया कि अपराधियों की तो हमें पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026