Categories: पटना

महाराष्ट्र और केरल में तेजी से फैल रहा है जीका वायरस का खतरा, स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रही है निगरानी

पटना: पूरे भारत में कोरोना के तीसरे लहर का खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में जीका वायरस ने भी अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है, जिसके बाद से प्रशासन अलर्ट हो चुकी है। जिला प्रशासन की माने तो पूरे 79 गांव में जीका वायरस फैलने की आशंका हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में जीका वायरस ने अगस्त महीने के शुरुआत में ही दस्तक दे दी थी। जीका का पहला मामला पुणे के बेलशर गांव के 50 साल की महिला में मिला था। इसके बाद मेडिकल टीम ने इलाके का दौरा किया और लोगों को सतर्क भी किया। हालांकि इसके बाद भी बीमारी ने दूसरे लोगों को ग्रसित कर दिया।

वहीं दूसरी तरफ बात करें तो केरल में जीका वायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो केरला में अभी तक जीका वायरस के 60 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। बीते सप्ताह 2 और नए केस सामने आये है जिससे संख्या में इजाफा हो गया है। सरकार की तरफ से सभी जिलों को अलर्ट किया गया है।

क्या है जीका वायरस :- जीका वायरस मच्छरों के एडिस प्रजाति से फैलता है और यह प्रजाति चिकनगुनिया और डेंगू के लिए भी जिम्मेदार होती है। इसकी प्रजाति मुख्यतः अफ्रीका, साउथ अमेरिका और ट्रॉपिकल रीजन में पायी जाती है ।

कैसे फैलता है जीका वायरस:- यह वायरस शरीर में सलीयवा औए सीमेन जैसे तरल प्रदार्थ के आदान –प्रदान से संक्रामक होता है। इसके अलावा यह वायरस खून में भी पाया जाता है जो रक्तदान के दौरान फैल सकता है ।

क्या है जीका वायरस के लक्षण :- मूल्यतः जीका वायरस का लक्षण आमतौर पर डेंगू के तरह ही होता है | इसके खास लक्षण बुखार और शरीर में चिकते पर जाना है । इसके अलावा जीका संक्रमितों में कॉंजक्टिवेटाइटिस,जोरों में दर्द एवं थकाबट भी मुख्य लक्षणों में से एक है ।

क्या है जीका वायरस से बचाऊ के उपाय

  • घर के आसपास के इलाका को साफ़ रखे ।
  • मच्छरों को घर में या घर के आसपास नहीं पनपने दे ।
  • शुरूआती लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें ।
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026