पटना उच्च न्यायालय ने सिवान रेडक्रॉस की यथास्थिति बनाए रखने का प्रशासन को दिया आदेश

डीएम को चार सप्ताह में हलफनामा फ़ाइल करने का आदेश

✍️ परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की बेंच ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सीवान के सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह की ओर से फ़ाइल सीडब्लूजेसी 9351/2022 की सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए डीएम से 4 सप्ताह के अन्दर हलफनामा दायर करने को कहा है।इस बीच माननीय न्यायालय ने रेडक्रॉस सोसाइटी के पूरे परिसर की यथास्थिति बहाल रखने का आदेश सीवान जिला प्रशासन को दिया है।विदित हो कि सीवान निवासी गुलाम मोइनुद्दीन खान नामक एक व्यक्ति द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी की सीवान शाखा की भूमि एवं परिसर पर अवैध रूप से दावा करते हुए उसकी मापी एवं सीमांकन हेतु एक आवेदन उपसमाहर्ता भूमि सुधार के न्यायालय में दिया था।

जिसपर विपक्षी रेडक्रॉस को बिना सुनवाई का मौका दिए बिना ही उपसमाहर्ता भूमि सुधार ने  अंचलाधिकारी सीवान को उक्त परिसर की मापी करने का आदेश दे दिया।जिसके आलोक में अंचलाधिकारी ने  पुलिस बल की उपस्थिति में रेडक्रॉस के अधिकारियों के द्वारा मापी नहीं करने के आग्रह को ठुकराते हुए जबरन मापी की तथा उसके निशान अंकित कराया।ज्ञातव्य हो कि डीएम  रेडक्रॉस सोसाइटी के पदेन अध्यक्ष  हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा कराई गई काफी ऊँची चहारदीवारी के अंदर स्थित  परिसर की जमीनों को जबरन कब्जा का प्रयास किया जा रहा था।

इस संबंध में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रत्नेश प्रसाद सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन को पूरी स्थिति से अवगत कराने के बावजूद जब कोई बचाव का रास्ता नहीं दिखा तो मजबूर होकर माननीय न्यायालय का शरण बाध्य होकर लेना पड़ा।इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता चंद्रकांत ने इस पूरे मामले को माननीय न्यायालय के समक्ष पूरी संजीदगी से मुख्य न्यायाधीश के बेंच में प्रस्तुत किया।जिसकी सुनवाई करते हुए पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश ने उपरोक्त आदेश पारित किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024