परवेज अख्तर/सिवान: एकदिवसीय दौरे पर सीवान पहुंचे क्षेत्रिय शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार मिश्र ने स्थापना संभाग के निरीक्षण के दौरान सभी लिपिकों से पेंडिंग पड़े फाइलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने लिपिकों के आवंटित अल्मीरा पर उनका नाम लिखने का निर्देश दिया. इससे पूर्व उन्होंने डीपीओ स्थापना राजेंद्र कुमार सिंह से मिलकर कोर्ट के से संबंधित मामलों की जानकारी ली.
आरडीडी ने वरीय अधिकारियों के निर्देश से डीपीओ को अवगत कराते हुए कहा कि न्यायालयीय मामलों को प्राथमिकता के तौर पर लेना है. वहीं आरडीडी डीइओ कार्यालय पहुंच कर एसीडीसी बिल के बारे में जानकारी प्राप्त की. जहां प्रभारी डीइओ पूनम चौधरी ने बताया कि प्रखंड स्तर पर लेगे कैंपो में बिल संबंधित उपयोगिता को विद्यालय प्रशासन द्वारा जमा कराया जा रहा है. इसके बाद वे गोपालगंज के लिए प्रस्थान कर गए. मौके पर अन्य कर्मी उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…