गोरियाकोठी

पूर्व पंचायत सचिव की हत्या मामले में पतोहू ने दर्ज कराई प्राथमिकी

महिला समेत चार नामजद, सभी आरोपित घर छोड़ हुए फरार

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई तरकुल टोला गांव में शुक्रवार को पूर्व पंचायत सचिव रामचन्द्र प्रसाद की हत्या के मामले में मृतक के पतोहू मुुुसमात विद्या कुंवर के लिखित आवेदन पर एक नामजद प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है।जिसमें गांव के बिंदा लाल प्रसाद, नीरज कुमार, विमला देवी तथा शैलेंद्र प्रसाद को आरोपित किया गया है ।दर्ज प्राथमिकी में विद्या कुमार ने यह आरोप लगाया है कि खेत में नाली काट कर पानी गिराने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में मेरे ससुर को उपरोक्त लोगों द्वारा पटक- पटक कर हत्या कर दी गई है। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। उधर दर्ज प्राथमिकी के बाद स्थानीय पुलिस कांड के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस गिरफ्त के डर से कांड के सभी आरोपित भूमिगत हो गए है।जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।इस सम्बंध में गोरियाकोठी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्मार्टम रिपोर्ट प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में की जाएगी।फिलहाल आरोपितों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।सभी आरोपित घर छोड़ फरार है। उधर पूर्व पंचायत सचिव के हत्या के बाद उसके घर दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

उनके नतनियों में क्रमशः रचना कुमारी,गुड़िया कुमारी तथा गुड्डन कुमारी तथा एकलौता नाती बृजेश कुमार का रोते-रोते बुरा हाल हो चुका है।सभी एक स्वर में कह-कह कर बिलख रहे है कि हम लोग अपने दादा के पेंशन के पैसे से अपना जीवन यापन करते थे अब हम लोगों का पालन पोषण कौन करेगा ? बहरहाल चाहे जो हो घटना के 2 दिन के बाद भी अब तक स्थानीय पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है जिससे परिजनों में रोष व्याप्त है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024