परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के बड़हरिया स्टैंड में शनिवार को रुपए निकासी कर जा रहे एक वेस्टर्न यूनियन ग्राहक से उचक्कों ने तीन लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित बड़हरिया थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी शाहिद इकबाल ने महादेवा ओपी में लिखित आवेदन दिया है। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान जांच रक रही है। पीड़ित ने बताया कि मेरे बहनोई आशिफ राजा की वेस्टर्न यूनियन की दुकान राजा इंटरप्राइजेज के नाम से कर्बला बाजार में है। मैं उसी दुकान में काम करता हूं। शनिवार को रुपए की निकासी करने के लिए पीदेवी मोड़ के समीप आइडीबीआई बैंक गया था। मुझे बैंक से पांच- पांच सौ रुपये की छह गड्डी यानी तीन लाख रुपए मिले।
लौटते समय अभी बड़हरयिा रोड स्थित गोशाला से 20 कदम पहले पहुंचा था कि एक सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार दो युवक मेरे आगे आकर बाइक रोक दिये और एक युवक ने मेरे पेट जहां पर ऑपरेशन हुआ है वहां मारना शुरू कर दिया। जिससे मैं बेहोशी की स्थिति में आ गया। इसी बीच दो अन्य बाइक पर सवार कुछ युवक आए और मेरी डिक्की को तोड़कर रुपयों की गड्डी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार सभी ने अपना चेहरा गमछा से ढका था। वहीं महादेवा ओपी के पदाधिकारियों की मानें तो मामला संदिग्ध है। पीड़ित ने बताया कि घटना दोपहर के एक बजे के करीब की है जबकि उस समय सड़क पर काफी भीड़ रहती है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…