सिवान में चोरी की बाइक के साथ दो चोर को गश्त दल ने पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला मौलेश्वरी चौक से सोमवार की रात्रि बाइक चोरी कर भागने के क्रम में दो चोरों को चोरी की बाइक के साथ गश्त दल ने स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर लिया। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि कागजी मोहल्ला मौलेश्वरी चौक निवासी खालिद हुसैन सोमवार को अपना बाइक से बाजार करके अपने घर पहुंचा और उक्त बाइक को रात्रि 9 बजे दरवाजे पर खड़ा कर घर के अंदर चल गया। घर से पांच मिनट बाद पुन: बाजार जाने के लिए बाहर निकला तो उसकी बाइक गायब थी। इसी बीच स्टेशन रोड से गश्त दल द्वारा वाहन जांच के दौरान दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर नगर थाना क्षेत्र शुक्ला टोली निवासी मोहम्मद उस्मान एवं मौलेश्वरी चौक निवासी मोनू कुमार है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि मौलेश्वरी चौक से इन लोगों ने बाइक की चोरी की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026