परवेज अख्तर/सिवान: पूर्व के चोरी, लूट, डकैती सहित अन्य मामले में फरार अभियुक्त धमेंद्र नट को गोरेयाकोठी एवं जामो पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर सुल्तानपुर खुर्द से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एसपी अभिनव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व में शस्त्र अधिनियम, चोरी, लूट, डकैती के दो कांड एवं मद्यनिषेद्य अधिनियम के कांड में फरार अभियुक्त धमेंद्र नट को गिरफ्तार किया गया है। धमेंद्र नट के विरुद्ध गोरेयाकोठी थाना सहित जिले के विभिन्न थानों में कई कांड दर्ज हैं। पूर्व में शराब बनाकर बेचने की सूचना पर इसके घर पर छापेमारी की गयी थी। छापेमारी के क्रम में धमेंद्र पुलिस को देखकर फरार हो गया। इसके घर से महुआ शराब की बरामदी हुई थी। छापेमारी में जामो थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं जामो थाना के सअनि रामजी मंडल शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…