परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पेंगवारा गांव स्थित नहर के समीप से पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 50 लीटर देशी शराब मामले में गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने मुकेश मांझी व मुन्ना मांझी और नरसिंह मांझी पर प्राथमिकी दर्ज की है. मालूम हो कि बुधवार की सुबह उत्पाद विभाग के कंट्रोल रूम पटना से पेंगवारा में गांव के ही तीन शराब कारोबारियों द्वारा भारी मात्रा में बिक्री के लिए देशी शराब बनाकर रखने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर नहर के समीप झाड़ी में रखा करीब 50 लीटर देशी शराब बरामद कर लिया. इधर पुलिस के आने से पहले ही कारोबारी फरार हो चुके थे. जिसके बाद पुलिस ने तीनों को नामजद कर लिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…