Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बखरी पंचायत सरकार भवन बनाने का रास्ता साफ, मिली स्वीकृति

परवेज अख्तर/सिवान :- प्रखंड के बखरी पंचायत के आसड़ बखरी के बीच महावीर मंदिर के पास बनने वाले पंचायत सरकार भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पंचायत सरकार भवन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। पंचायत सरकार भवन के लिए सरकार ने एक करोड़ 39 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। यह जानकारी देते हुए बखरी पंचायत के मुखिया रूपेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि बखरी पंचायत में पंचायत सरकार भवन बहुत पहले से ही प्रस्तावित था, इसको लेकर तत्कालीन बीडीओ रंजीत कुमार सिंह द्वारा भूमि चयन हेतु निरीक्षण किया गया था। स्थल निरीक्षण के बाद भवन की मंजूरी सरकार द्वारा दी गई है।

पंचायत सरकार भवन बनने की स्वीकृति मिलने के बाद बखरी पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल है। नंदामुड़ा गांव निवासी शिक्षक रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि अब पंचायत के लोगों को जाति, आवास, निवास प्रमाणपत्र सहित किसी भी कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब सभी तरह के कार्यों का निपटारा पंचायत में ही हो जाएगा। पंचायत सरकार भवन के निर्माण होने की स्वीकृति से लोगों को काफी खुशी देखी जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026