परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर गांव में शराब का तस्करी मना करने पर गांव के ही कुछ लोगों ने जान से मार देने की नीयत से हमला कर दिया. इस मामले में पीड़ित छोटेलाल राम ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि गांव के ही मोतीलाल राम, लालमणि देवी, अजय राम, अजीत राम, नितेश राम यह सभी शराब की तस्करी करते हैं. मेरे घर के पास होने पर इस धंधे को मना करने पर सभी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे मेरा हाथ कट गया और सिर पर गंभीर चोट लग गयी. स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसने पुलिस से उक्त आरोपियों पर कानूनी करवाई करने की गुहार लगायी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…