परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त पीसीसी सड़क के टूटने के साथ ही गैस की गाड़ी का पीछला पहिया चार फीट नीचे चला गया. जबकि अगले पहिये ऊपर की ओर उठ गया. हालांकि ड्राइवर सही सलामत बच गया. बता दें कि जगदीशपुर गांव में चंद्रिका शर्मा के बथान के पूरब में सिसवां शिवमंदिर से उत्तर जगदीशपुर गांव में जा रही पीसीसी सड़क के नीचे की मिट्टी लगभग दस फीट लंबाई तथा चार फीट गहराई तक तेज बारिश को लेकर बह गई थी.
जिससे वहां पर पीसीसी सड़क बिल्कुल नीचे से खोखली हो गई थी. बुधवार को जैसे ही मालती इंडेन गैस एजेंसी नौतन की गाड़ी वहां से गुजर रही थी, तभी अगले पहियों के निकलते ही पिछले पहियों के साथ सड़क धँस गई. इसके साथ ही गाड़ी बुरी तरह फंस गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…