Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एसडीओ के नेतृत्व में हुई कुड़वां पंचायत की पीडीएस की दुकानों की जांच

बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्र की शिकायत पर हो रही है जांच

परवेज अख्तर/सिवान:
डीएम के निदेश पर एसडीओ सदर रामबाबू बैठा के नेतृत्व गठित जांच दल ने शनिवार को प्रखंड की कुड़वां पंचायत की जनवितरण प्रणाली की सभी छह दुकानों की जांच की. ऐसे तो बड़हरिया प्रखंड की कोइरीगांवा पंचायतों की जनवितरण प्रणाली की सभी दुकानों की जांच करनी चाहिए थी,लेकिन समयाभाव के कारण कोइरीगांवा के डीलरों की दुकानों की जांच नहीं की जा सकी. विदित हो कि बीजेपी के पूर्व जिला महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि अनुरंजन मिश्र द्वारा डीएम अमित कुमार पांडेय को आवेदन देकर प्रखंड की बड़हरिया, माधोपुर, नवलपुर, कोइरीगांवा, कुड़वां, बालापुर, बहुआरा कादिर व हरदोबारा पंचायतों के डीलरों द्वारा मुफ्त राशन योजना के चावल व चना की कालाबाजारी का आरोप लगाया था व डीएम से जांच करवाने की मांग की थी. उन्होंने अपने आवेदन में कहा था कि नवंबर माह का प्रति यूनिट पांच किलोग्राम चावल व एक किलोग्राम चना 25 दिसंबर देना था.

लेकिन चिह्नित पंचायत के कुछ डीलरों द्वारा पैसे लेकर राशन दिया गया. इधर डीएम ने जन सरोकार के इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ रामबाबू बैठा के नेतृत्व में जिले के बड़हरिया छोड़कर अन्य प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारियों की एक टीम गठित की है. यह टीम को चिह्नित पंचायतों की जनवितरण प्रणाली की दुकानों की जांच कर रही है. कुड़वां की जनवितरण प्रणाली की छह दुकानों की जांच एसडीओ रामबाबू बैठा के नेतृत्व में की गयी. इस मौके पर नौतन के एमओ अमरेंद्र कुमार दीपक,हुसैनगंज के एमओ जयप्रकाश मौर्य, जीरादेई के एमओ संतोष कुमार सिन्हा, हसनपुरा के एमओ राकेश रंजन व पचरुखी के एमओ रवि कुमार मौजूद थे. इस जांच से प्रखंड के डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026