Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: शराब तस्कर हथियार के साथ गिरफ्तार

गोपालगंज: गोपालपुर थाना क्षेत्र के मंगरू छापर गांव के समीप उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान अपाची बाइक पर सवार होकर पहुंचे। इस दौरान उत्पाद टीम ने दोनों धंधेबाजों को शराब, पिस्टल व तीन जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मंगरू छापर गांव के पास से कुछ धंधेबाज बाइक पर शराब की खेप लेकर जाने वाले हैं। इस सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम मंगरू छापर के समीप वाहन जांच शुरू कर दी। इसी बीच दो अपाची बाइक पर सवार दो धंधेबाज उत्पाद टीम को देखकर भागने लगे। इस दौरान उत्पाद टीम ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाजों के पास से उत्पाद टीम ने एक पिस्टल, तीन जिदा कारतूस व 582 बोतल शराब जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों गिरफ्तार तस्करों को गोपालपुर पुलिस को सौंप दिया। तस्करों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के अवदान पट्टी गांव निवासी हरेराम यादव व फुलवरिया थाना क्षेत्र के माधव मठ गांव निवासी बृजेश शाह के रूप में की गई। इस मामले में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सुनील कुमार के बयान पर गोपालपुर थाने में दोनों तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोपालपुर थाने की पुलिस ने दोनों आरोपित से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

टीम ने पीछा कर दो धंधेबाजों को किया गिरफ्तार

शराब माफियाओं ने उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इस घटना में जवान और अधिकारी बाल बाल बच गए। यह कोई पहली घटना नहीं है।इसके पहले भी कई बार उत्पाद विभाग और जिला पुलिस बल पर शराब माफिया हमला कर चुके है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के मंगरुछापर गांव के समीप शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान तस्करों ने जवानों और अधिकारियों पर फायरिंग भी की। जिसके बाद टीम ने दो तस्करों को पीछा कर धर दबोचा। उनके पास से स्वचालित पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जबकि उनके कुछ साथी भागने में सफल रहे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पकड़े गए तस्करों में मीरगंज थाना क्षेत्र के अवदान पट्टी गांव निवासी हरेराम यादव और फुलवरिया थाना क्षेत्र के माधव मठ गांव निवासी बृजेश साह शामिल है।दोनों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026