परवेज अख्तर/सिवान :- नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सोमवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष जय प्रकाश पंडित ने किया. बैठक में मुख्य रूप से महावीरी अखाड़ा, गणेश पूजा एवं मोहर्रम के सफल आयोजन और समापन के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया. शांति समिति के वरीय सदस्य सुधीर कुमार जयसवाल ने महावीरी अखाड़ा ओर गणेश पूजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

साथ ही साथ केंद्रीय अखाड़ा समिति द्वारा लिए गए निर्णय से बैठक को अवगत कराया. समाजसेवी विकास कुमार सिंह उर्फ जीसू सिंह ने बताया कि हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क का प्रयोग करते हुए पूजन का आयोजन करेंगे. वरीय अधिवक्ता प्रमिल कुमार गोप ने बताया कि इस अवसर पर किसी भी प्रकार की शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी ओर कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा.

उपसभापति नगर परिषद बब्लू साह बैठक में उपस्थित सारे अखाड़े दारों से निवेदन किया कि आयोजन को शांतिपूर्वक और सफल बनाने में प्रशासन की मदद करें. इस अवसर पर शांति समिति के वरीय सदस्य राजीव रंजन राजु, मुमताज अहमद, शहजाद अहमद घनी, कृष्णा, पारस, शंभू प्रसाद, लल्लन प्रसाद प्रताप भान पाठक, जन्मेजय जी ,कुंवर अग्रवाल ,मो. कलीम समेत सुब इंस्पेक्टर अजय कुमार उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026