परवेज अख्तर/सिवान :- पुलिस ने 48 पीस अंग्रेजी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. बतादें कि सोमवार को दिन में बंका मोड़ के समीप वाहन जांच कर रही थी. तभी उत्तर प्रदेश की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान बाइक पर सवार दोनों युवकों के पास से 500 एम.एल. का 48 बोतल किंगफिशर बीयर ( अंग्रेजी शराब ) बरामद किया गया.
इसके बाद पुलिस ने उनकी बीआर 29 जे. 8391 नंबर की अपाची बाइक को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी सराय थाना क्षेत्र के उखई मठिया गांव निवासी दीपक कुमार तथा महादवा थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव निवासी करण माझी हैं. दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर अगले दिन जेल भेज दिया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…