✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना परिसर में रविवार की देर शाम शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने की। बैठक में मुख्य रूप से त्याग और बलिदान के पर्व मोहर्रम के सफल आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में दोनों समुदाय के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मोहर्रम में निकाले जाने वाली यात्रा के समय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सदस्यों ने सुझाव दिया कि सड़कों पर लटकते हुए बिजली के तार को ठीक करने की आवश्यकता है।
बैठक में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में शांति समिति के वरीय सदस्य मो फजल अली, प्रमिल कुमार गोप, राजीव रंजन राजू, मलीह अहमद, मुमताज अहमद, बबलू साह, मुन्ना प्रधान, संजय कुमार श्रीवास्तव, दयानंद प्रसाद, मो इजहार, मो चांद, विकास कुमार, आमिर नसीम, सैयद माज अर्फी, सतीश कुमार सिंह, मुकेश कुमार, मो रिजवान, संतोष राउत समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…