✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
आपरेशन अमानत के तहत रविवार को आरपीएफ ने एक यात्री का खोया हुआ मोबाइल सिपुर्द किया। मामले में उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को सूचना मिली की गाड़ी संख्या 11123 के कोच संख्या एस सात के बर्थ नंबर 51 व 54 पर यात्रा करने वाले यात्री का मोबाइल छूट गया है। सूचना के बाद गाड़ी के सिवान जंक्शन पहुंचने पर प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल उपेंद्र सिंह द्वारा उक्त कोच के उक्त बर्थ पर पहुंच जांच की गई तो बर्थ नंबर 54 पर एक मोबाइल मिला।
इसके संबंध में अगल बगल के यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने मोबाइल को अपना नहीं बताया। कांस्टेबल द्वारा प्राप्त मोबाइल को पोस्ट पर लाकर जमा किया गया। आरपीएफ पोस्ट द्वारा उक्त गाड़ी से उतारकर रखे जाने की सूचना पाकर यात्री दरौली निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह पोस्ट पर उपस्थित हुए जहां जांच के बाद मोबाइल यात्री के हवाले कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…