परवेज़ अख्तर/सिवान:
चेहल्लुम एवं अन्य पूजनोत्सव को लेकर रविवार को नगर थाना में शांति समिति की बैठक नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित की अध्यक्षता में की गई। नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है कि वैसे किसी भी आयोजनों पर रोक रहेगी जिस आयोजन से कोरोना महामारी के संक्रमण का खतरा होगा। लोग घर में हीं रहकर पूजा, इबादत करें। चेहल्लुम के अवसर पर जुलूस नहीं निकाली जाएगी। सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर आयोजकों एवं आयोजन में भाग लेने वाले पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि मास्क का प्रयोग निश्चित करे और सामाजिक दूरी बनाए रखे जाने पर जोर दिया। बैठक में सर्व सहमति से तय किया गया कि सरकारी आदेश का पालन किया जाएगा। बैठक में शांति समिति के वरीय सदस्य मुमताज अहमद, वली अहमद खान, मलीह अहमद खान, प्रमिल कुमार गोप, दयानंद प्रसाद, राजीव रंजन राजू, कलीम बाबू, उमैर फरीद, सहजाद अहमद गनी, सलीम सिद्दीकी समेत अनेक अनुज्ञप्तिधारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…