Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के ललित बस स्टैंड में यात्रियों पर बस चालक व कर्मियों का तांडव, बुरी तरह पिटाई कर दो को किया घायल

एक की हालत गम्भीर

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिला मुख्यालय के ललित बस स्टैंड परिसर में रविवार की दोपहर बस चालक व उसके कर्मियों ने जमकर तांडव मचाया। इस दौरान एक रहबर आलम( 23 वर्ष) बस यात्री को बस चालक व उसके स्टाप ने रॉड तथा हॉकी सटीक ने बुरी तरह पिटाई कर शदीद तौर पर जख्मी कर दिया।वहीं बचाव करने पहुँचे घायल के बड़े भाई शेरे आलम (30 वर्ष )को भी हमलावरों ने नही बख्सा तथा उन्हें भी बुरी तरह से पिटाई शुरू कर दी।जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।उक्त घटना रंगदारी में ज्यादा किराया मांगने को घटी।दोनों घायल हुसैनगंज थाना के मड़कन गांव निवासी अब्दुल जब्बार सिद्दीकी के पुत्र बताये जाते है।

इस दौरान बस स्टैंड में अफरा-तफरी मच गई।अफरा-तफरी का माहौल देख सूचना पाकर पहुँची मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां दोनों का इलाज जारी है।ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अहमद अली ने बताया कि घायलों में रहबर आलम की हालत नाजुक बनी हुई है।घटना के सम्बंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक रविवार की दोपहर रहबर आलम जो दिल्ली जाने के लिए बस स्टैंड में साहिल बस सर्विस नामक बस पकड़े के लिए आया हुआ था। कि इसी बीच बस चालक व उसके कर्मियों से ज्यादा किराया रंगदारी के रूप में मांगने को लेकर बहस हो गई कि इसी बीच बस चालक व बस कर्मियों ने रहबर आलम को घेर कर बेरहमी से पिटाई करने लगे।

बाद में बीच बचाव करने पहुँचे इनके बड़े भाई शेरे आलम को भी हमलावरों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी।जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।मारपीट के क्रम में हमलावरों ने लगभग 15 हजार रुपये भी छीन लिए है।घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर बस छोड़ फरार है।बाद में स्थानिये पुलिस ने बस को जप्त कर थाना ले आई है।उधर सदर अस्पताल के ओडी स्लिप के आधार पर नगर थाना की पुलिस पहुँच कर घायलों का फर्द बयान लिया।घायलों द्वारा दी गई फर्द बयान में ज्यादा किराया रंगदारी के रूप में मांगने को लेकर विवाद का जिक्र किया गया है।नगर थाना कि पुलिस ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर स्थानिये थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026