Maharajganj News

महाराजगंज में कोरोना महामारी को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाहों से बचे

परवेज अख्तर/सिवान:- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी है।

इस महामारी से बचने के लिए सरकार के द्वारा लाॅकडाउन की अवधि 3 मई तक कर दिया गया है। इस माहौल में कोई भी समुदाय के व्यक्ति किसी प्रकार का कोई अफवाह नहीं फैलाएं, अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैला रहा है तो उस पर सख्त कार्यवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने सभी समुदाय से आपसी सौहार्द बनाएं रखने की अपील की।

साथ ही सरकार के द्वारा जारी किए गए लाॅकडाउन के नियमों का पालन करे। बैठक में बीडीओ नन्दकिशोर साह, हाजी रफीक अहमद,रामबाबू प्रसाद, म.मुस्लिम,शक्तिशरण प्रसाद, रिजवानुल्लाह उर्फ टुन्ना जी, मनोज कुमार ब्याहुत, अशरफ अली,कासीद मियां आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026