Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दरौली में दशहरा व दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक

परवेज़ अख्तर/सिवान:
दशहरा व दुर्गा पूजा को ले रविवार को दरौली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान कई दिशा निर्देश दिए गए। दरौली थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता बीडीओ लालबाबू पासवान व थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से की। थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव व कोविड-19 को लेकर दशहरा पर्व में आयोजकों द्वारा दुर्गापूजा शांति पूर्वक करने के लिए सरकार के गाइड लाइन को सभी को अवगत कराया गया। बीडीओ ने बताया कि इस बार दुर्गापूजा मंदिर में या अपने घर पर ही करना है। मंदिर परिसर में किसी विशेष विषय पर पूजा पंडाल या मंडप का निर्माण नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह का तोरणद्वार व स्वागतद्वार का निर्माण नहीं करना है।

मेला व मेले में खाद्य पदार्थों का दुकानें नहीं लगानी है। सामुदायिक भोज या प्रसाद का वितरण नहीं करना हैं। पूजा व पंडाल का सार्वजनिक रूप से उद्घाटन नहीं किया जाएगा। रावण दहन, रामलीला, गरबा व डांडिया का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में पूजा आयोजकों द्वारा पर्याप्त रूप से सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी है। साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप मास्क लगाना है और छह-छह फिट की दूरी रखना होगा। उन्होंने कहा कि सभी आयोजकों को 25 अक्टूबर को मूर्तियों का विसर्जन हर हाल में कर देना है।

सभी आयोजकों को नियम का पालन करना होगा नहीं तो उल्लंघन करने पर सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख अनिल कुमार ओझा, सरपंच राजेंद्र यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, हर्षित जैन, नासीर खां, रंजन सिंह स्वामी, राहुल सिंह, लालबाबू सिंह, परमेश्वर राय, मदन सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026