परवेज़ अख्तर/सिवान:
नौतन पुलिस ने थाना क्षेत्र के भुलौनी मोड़ के पास से शनिवार की देर शाम एक चोरी की पिकअप को बरामद किया। ज्ञात हो कि नौतन पुलिस हीरा मोड़ के समीप वाहन जांच कर रही थी तभी गोपालगंज- सिवान मुख्य मार्ग पर एक पिकअप वैन (यूपी 53 सी टी 3012) के चालक को जांच टीम ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी को रोकने की जगह भागने का प्रयास किया।
इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने जब गाड़ी का पीछा किया तो चालक और सवार गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे। वहीं एक अन्य व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। उसे पुलिस ने इलाज कराकर जेल भेजा। गिरफ्तार व्यक्ति खलवा के बिट्टू कुशवाहा है। पुलिस ने जब्त वाहन को थाना लाया। वाहन गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना के बसडीला की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि वाहन मालिक की जानकारी ली जा रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…