परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिले के उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार के दिन पूर्व कोरोना के संदिग्ध मरीजों के आने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।इसके बाद आज दूसरे दिन रविबार को भी समूचे इलाके में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। इस दौरान अस्पताल परिसर में कोरोना के मरीजों की आने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। वैसे आनन-फानन में उनमें कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उचकागांव स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि उचकागांव प्रखंड मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर स्थित मथौली खास गांव में 9 मार्च को मुंबई से एक व्यक्ति अपने ससुराल घूमने के लिए आया। जिसके बाद वह कई दिनों से ससुराल में ही रह रहा था। इस दौरान उसके ससुराल के अन्य सदस्यों में भी धीरे-धीरे सर्दी, जुखाम, बुखार, सांस लेने में दिक्कत आदि के लक्षण दिखाई देने लगे। जिसके बाद उन्हें शनिवार के दिन लोगों द्वारा जांच के लिए उचकागांव अस्पताल लाया गया। जहां मरीजों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में आए मरीजों की पहचान सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के उमाशंकर दुबे के बेटे आकाश दुबे, वही उचकागांव प्रखंड के मथौली खास गांव की उनकी पत्नी 21 वर्षीय दुर्गावती देवी, 13 वर्षीय साली धनमुनी कुमारी, 9 वर्षीय रिद्धि कुमारी और सिद्धि कुमारी के रूप में किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…