परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के कटेया प्रखंड के भेड़िया पंचायत के वार्ड नंबर 12 में शनिवार की देर शाम तक वार्ड सदस्य ममता देवी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पूरे वार्ड में कोरोना वायरस को ले आम जनता से संपर्क कर कोरोना वायरस से बचाव की जानकारियां दी गई। साथ ही वार्ड सदस्य के द्वारा जनसंपर्क के दौरान आम जनता के बीच साबुन का भी वितरण किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे ने आम जनता से कोरोना वायरस के प्रति जानकारी देते हुए बताया कि इस वायरस से बचने के लिए साफ सफाई रखना सबसे जरूरी है।आप लोग सफाई पर विशेष ध्यान दें एवं 22 मार्च को घर से बाहर ना निकले। जिससे करोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। जनसंपर्क के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे, मुखिया प्रतिनिधि संदीप ठाकुर, आलोक द्विवेदी, दीपू शुक्ला, संपूर्णानंद मिश्र, अनूप द्विवेदी, अखिलेश्वर द्विवेदी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024