परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के हसनपुरा एचएम नगर के कबिलपुरा मोड़ के निकट बुधवार की सुबह बच्चा चोरी के मामले में एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ धुनाई करने के पश्चात पुलिस के हवाले कर दिया. लोगों का कहना है कि कबिलपुरा के संजय यादव का भांजा शहबाजपुर निवासी नागेंद्र यादव का 5 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार जो कि एक माह से मामा के घर ही रहता है. बुधवार की सुबह उक्त व्यक्ति द्वारा बगल के गुमटी से उठा कर खुरमा पूड़ी खिला रहा था. तभी आसपास के लोग इसे देख हो हल्ला कर उसे पकड़ पूछताछ करते हुये धुनाई करने लगे. उक्त व्यक्ति ने बताया कि हमे थाना पहुंचा दो. इसपर लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि ब्यक्ति देखने से विक्षिप्त लग रहा है. ग्रामीणों के प्रयास से उसके परिजनों को सूचित कर उसे परिजनों के पास भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…