मैरवा

मैरवा में आग लगी में 18 दुकानें जली, डेढ़ करोड़ का नुकसान

मुख्यालय स्थित धर्मशाला के सामने की जली डेढ़ दर्जन दुकानें

देर रात हुई अगलगी में किसी को भी सामान बचाने का नहीं मिल सका मौका

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित धर्मशाला के सामने डेढ़ दर्जन दुकानों में आग लग गयी. जिसमें तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया. घटना मंगलवार की देर रात दो बजे की है. देर रात हुई अगलगी में किसी को भी सामान बचाने का मौका नहीं मिल सका. दुकानों में आधा से अधिक कपड़े की दुकानें, दो रजाई गद्दे की तथा अन्य फॉर्चून की दुकानें शामिल है. पीड़ित दुकानदारों में गीता देवी, नगीना तुरहा, राजेश कुमार, मुख्तार अहमद, महेश कुमार, अनिल प्रसाद, अनिल यादव, अवध बिहारी चौहान, शिवजी यादव, अजय यादव, अजय वर्मा, जितेंद्र यादव, गौरी शंकर तिवारी, जमीला खातून, पन्नालाल, मुन्ना खान, रामचंद्र तथा शंभू मद्धेशिया शामिल है. घटना के वक्त डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह के लिए कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन समाप्ति की दौर पर था. बताया जाता है कि कोई रिक्शावाला सवारी लेकर स्टेशन से जा रहा था. उसने आग की लपटें देखकर लोगों को आवाज लगाई. घटनास्थल के सामने स्थित एक दुकान में सोयी गीता देवी अपने बच्चों को जगाते हुए चिल्लाने लगी. दर्जनभर लोगों ने जमीला खातून के दुकान से शुरू हुई अगलगी को देखा और आसपास के लोगों को सहायता के लिए बुलाने लगे. उन्हीं लोगों में से किसी द्वारा पुलिस को फोन करके बताया गया तथा आग बुझाने का प्रयास किया गया. वहीं आग एक दुकान से दूसरे दुकानों में काफी तेजी से पकड़ते जा रही थी. लोगों को बचाने का मौका नहीं मिल सका. सभी दुकानें धूं-धूं कर जल रही थी. सूचना देने के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस तथा छोटा अग्निशमन काम का नहीं रहा. वहीं जिला से आई अग्निशमन की दो वाहन सिर्फ आग को ठंडा करने के काम आ सका. तबतक सबकुछ बर्बाद हो चुका था. वहीं स्थानीय विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने पीड़ितों से मिलकर घटना की जानकारी ली.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026