सिवान में मोबाइल छीन कर भाग रहे नई बस्ती के विकास व विशाल को लोगों ने की धुनाई

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विद्या भवन महाविद्यालय के समीप एक महिला का मोबाइल बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर छीन लिया और भागने लगे लेकिन वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों का पकड़ लिया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में लोगों ने दोनों उचक्कों को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला विदुर्तिहाता गांव निवासी चिंता देवी ने बताया कि मैं कचहरी स्टेशन से पैदल बात करते हुए अपने घर जा रही थी।

तभी विद्या भवन महाविद्यालय के समीप बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर भागने लगे। मैंने शोर मचाया तो वह दोनों अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गये। जिन्हें लोगों ने पकड़ लिया और तलाशी की तो मेरा मोबाइल उनके पास से बरामद हो गया। इसके बाद लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए उचक्के युवक नई बस्ती निवासी विकास कुमार और विशाल कुमार है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026