रघुनाथपुर में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर भारी मात्र में शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो वाहनों को भी जब्त किया है। मामले में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के खुजवां संठी मुख्य सड़क स्थित बसंतपुर में छापेमारी की गई। जहां 95 कार्टन शराब जब्त की गई। वहीं एक स्कार्पियों एवं एक कार को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तारी में छपरा जिला के बनियापुर थाना क्षेत्र के पुछड़ी निवासी संजय कुमार राय एवं छपरा जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी मुन्ना कुमार साह शामिल है। छापेमारी में मद्य निषेध के अनि अनुप कुमार, सअनि रवि कुमार, बसंत कुमार महतो, सुनील कुमार सहित जवान शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026