Siwan News

गैरमजरूआ जमीन पर बने रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर लोगों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. तरवारा नगर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर गांव में बुधवार की सुबह गैरमजरुआ जमीन पर बने सड़क को अतिक्रमण कर लिये जाने के चलते ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. जिससे सड़क पर आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ जा रहा था. बतादें की फकरुदीनपुर गांव में गैरमजरूआ जमीन में बने रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों के द्वारा पूर्व में सीओ बड़हरिया, डीएम सिवान को लिखित आवेदन देकर अतिक्रिमत रास्ते से अतिक्रमण को हटाने के लिए दिया गया. लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी के द्वारा सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई सुध नहीं ली गयी है. जिसके कारण ग्रामीणों धैर्य का बांध टूट गया व ग्रामीण सड़क पर आ गए और जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में मोहम्मद यासीन अंसारी, मोहम्मद बादशाह अंसारी, मोहम्मद शहजाद हुसैन, नूर मोहम्मद, कामिल मियां, ईद मोहम्मद, छोटे, अंसारी शहाबुद्दीन अंसारी, बबलू अंसारी, बशीर अहमद का कहना था कि पूर्वजों के जमाने से चले आ रहे इस रास्ते को कुछ दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है जो गर्म जरुआ जमीन में बना है. हम सभी ग्रामीण कई बार बड़हरिया सीओ समेत डीएम तक को भी आवेदन देकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. हम लोगों ने मुख्यमंत्री को भी मेल किया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026