गुठनी

जादूगर हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

अभी चार आरोपित चल रहे फरार, पुलिस गिरफ्तारी को कर रही छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्यासपुर जादूगर हत्याकांड के पांच आरोपितों में शामिल शिवजी राजभर को थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली कि जादूगर गुलाब राजभर हत्याकांड का आरोपी शिवजी राजभर घर आया हुआ है. सूचना पाकर थानाध्यक्ष ने ग्यासपुर गांव स्थित उसके घर की घेराबंदी कर शिवजी पकड़ा लिया. जादूगर हत्याकांड संख्या 160/19 धारा 363,302,201 व 34 भादवी में गांव के ही कुल पांच लोग आरोपित है. जिसमे शिवजी राजभर की गिरफ्तारी हुयी है. अभी इस मामले में चार अन्य लोग अब भी फरार है. जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. विदित हो कि गुठनी के ग्यासपुर गांव निवासी स्व. शिव लाल राजभर के पुत्र सह जादूगर गुलाब राज भर गत आठ अक्टूबर की रात्रि से आरोपितों संग जाने के बाद वापस घर नहीं आया था और उसके कपड़े संदिंधस्थिति में नदी किनारे खेत से मिले थे. जादूगर गुलाब राजभर का भाई सुबाष राजभर ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने के बाद शव को गायब करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया शिवजी राजभर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026