परवेज अख्तर/सिवान : शहर के वार्ड नं 18 चकिया स्थित बथानी मोड़ पर रविवार को लोगों ने स्थानीय वार्ड पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोग वार्ड पार्षद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। आक्रोशितों का कहना था कि वार्ड पार्षद मुजस्सम परवीन पिछले दो बार से पार्षद है जिसके बाद भी उन्होंने चकिया में कोई भी विकास कार्य नहीं किया है। लंबे समय से कच्ची नाली बह रही है, जहां अभी तक पक्के नाले का निर्माण नहीं किया गया है। विकास कार्य कराने में स्थानीय लोगों के बीच भेदभाव किया जाता है। साथ ही बताया कि एक खास मोहल्ले के लोगों को क्षेत्र में मिलने वाली सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। वहीं दूसरी तरफ वार्ड पार्षद द्वारा अपने घर के पास विकास कार्य किया जाता है। यहां तक लोगों का आरोप था कि पिछले दिनों ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव पूरे वार्ड में नहीं किया गया। विरोध कर रहे लोगों में जुबैर अली, फ़ैज़ अहमद, फहिमुल्लाह, रुस्तम अली, असद राजा, रिंकू, नाजिश, मोइन, रब्बू, मीर हसन, मुराद सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…