Siwan News

अभियान बसेरा के तहत एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान : रविवार को अभियान बसेरा के तहत एसडीएम अमन समीर ने जीरादेई प्रखंड के तितरा गांव में स्थल निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि बिहार सरकार महादलित के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग वन व टू के सभी भूमिहीन परिवारों को रहने के लिए पांच डिसमिल जमीन मिलने का प्रावधान है। सरकार द्वारा वासगीत भूमि रहित परिवारों को पांच डिसमिल जमीन खरीद कर दी जाती है। इसके लिए महादलित विकास योजना व गृह स्थल योजना के अंतर्गत रैयती भूमि की क्रय नीति के तहत सभी वासगीत रहित परिवारों महादलित के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग वन व टू के सभी वास रहित परिवारों का सर्वेक्षण करने के बाद वास भूमि उपलब्ध कराने का अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत 25 परिवारों को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत महादलित एवं सुयोग्य श्रेणी के परिवारों का सर्वेक्षण व भूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसमें सभी सुयोग्य श्रेणी के वासगीत भूमि रहित परिवारों को गैर मजरुआ मालिक, गैर मजरुआ आम पर्चा देने के बाद शेष बचे परिवारों को न्यूनतम बाजार मूल्य दर पर पांच डिसमिल भूमि खरीद कर दी जाती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026