Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पंचायत भवन निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर लोगों ने किया विरोध

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड के तेलकथु में बन रहे पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर सोमवार को लोगों ने विरोध किया. साथ ही निर्माण कार्य को अवरुद्ध कर दिया.लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है. भवन के बेसमेंट में आरसीसी व पीसीसी को ढ़लाई 9 इंच के जगह 5 इंच तथा ईंट, कंक्रीट व बालू घटिया क्वालिटी का लगाया जा रहा है. लोगों ने पंचायत सरकार भवन का निर्माण उच्च कोटि की सामग्री के साथ कराने की मांग की.

इस मामले में मुखिया राजेश ठाकुर ने कहा कि सप्लायर द्वारा निम्न कोटि का ईंट मंगा लिया गया था. उसको बदलकर बढ़िया ईंट लगाने को कहा गया है. वहीं बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है तो ग्रामीण लिखित शिकायत करें. जांच कर कार्रवाई की जायेगी. अनावश्यक कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं करेगें. विरोध करने वालों में धर्मेंद्र कुमार यादव, राहुल यादव, प्रिंस यादव, विकास यादव, गोविंदा यादव, बबलू यादव, चंदन यादव, मंतोष यादव, सुनील यादव, राहुल यादव, अजय कुमार आदि शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024