हसनपुरा

हसनपुरा: सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल, दो रेफर

परवेज अख्तर/सीवान: सिसवन सीवान मुख्य पथ एसएच 89 व सहुली गोपालपुर के बीच हुये.सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों घायलों का इलाज के लिये जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. घायलों में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर निवासी गौतम भगत, हसनपुरा सीएचसी में कार्यरत डाटा ऑपरेटर किरण कुमार व उसके अभिषेक कुमार शामिल है. घटना सुबह तकरीबन 10 बजे दिन की है. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात डाटा ऑपरेटर किरण कुमार व दूसरे बाइक सवार गौतम भगत की स्थिति चिंताजनक देखते हुए सीवान रेफर कर दिया गया. इस दुर्घटन में डाटा ऑपरेटर किरण कुमारी के पति अभिषेक कुमार को हाथ फैक्चर कर गया है. जो दारौंदा में सीएचसी में डाटा ऑपरेटर पद पर कार्ररत है. घटना के बारे में बताया जाता है कि पति-पत्नी अपने घर से सीवान सिसवन मुख्य मार्ग से होते हुए ड्यूटी पर जा रहे थे. तभी उक्त स्थल पर सहुली की दिशा से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया.उसके बाद सभी सड़क के गिर कर गंभीर रुप से जख्मी हो गये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026