हसनपुरा

डीलर द्वारा राशन नहीं देने से लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखंड के मन्द्रौली में डीलर राम कैलाश भगत द्वारा राशन नहींं देने से क्षुब्ध उपभोक्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया. उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ ऐसे लोग हैं जिनको पूरे लॉकडाउन में अभी तक सरकार द्वारा मुहैया कराया गया मुफ्त में राशन नहीं मिल पाया है. जिससे उनकी स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. उनके पास राशन कार्ड भी उपलब्ध नही है.

जिसके चलते मुफ्त राशन भी नहीं मिल पा रहा है. डीलर के पास जाने पर डीलर द्वारा बोला जा रहा है कि हमारी जिम्मेदारी नहीं है. इतना ही नहीं जिनके पास राशन कार्ड है. उनको पर्याप्त राशन नहीं मिल रहा है. अगर यूनिट अगर छह है तो चार का राशन मिल रहा है. नए कार्डधारियों को भी राशन नहीं दिया जा रहा है. इस संदर्भ में एमओ राकेश रंजन ने बताया कि जुलाई माह का अभी राशन उठाव नहीं हुआ है.

प्रवासियों के लिए दो माह का मुफ्त में राशन वितरण करना था. जो हो चुका है. विरोध प्रदर्शन करने वालों में अनिता कुमारी, किशुनदेव साह, अशोक साह, रश्मि देवी, फूलकुमारी देवी, सुनील कुमार, शैलेन्द्र कुमार दूबे, बसंत भगत, धर्मेंद्र शर्मा, आरती देवी, माला देवी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026