Categories: पटना

सड़क पर बिखरे शराब को लूट रहे लोग: पुलिस वालों के पॉकेट में भी दिखी शराब की बोतल

गोपालगंज में बीच सड़क पर शराब की बोतल देख शराब लूटने वालों की होड़ मच गयी। शराब लूटने को लेकर मची अफरा तफरी की यह तस्वीर देखकर आप भी हैरान रह जायेंगे। यह पूरा मामला 16 तारीख की शाम की है जो गोपालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ की बताई जा रही है।

दरअसल, बताया जाता है की 16 तारीख की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने गोपालपुर थाने के बनिया छापर में छापेमारी कर 25 बोतल देशी शराब बरामद किया था। इस मामले में बड़हरा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया वीरेंद्र प्रसाद को हिरासत में लिया गया था। मुखिया को कस्टडी में लिये जाने से नाराज लोगों ने सेमरा मोड़ को जाम कर आगजनी की थी। साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी। इसी बीच शराब तस्करी से जुड़े दो तस्कर बाइक द्वारा यूपी से शराब ला रहे थे। लेकिन गोपालपुर थाने के सेमरा मोड़ के पास सड़क जाम कर धरना पर बैठे मुखिया समर्थकों ने बाइक सवार युवकों को जाने से रोक दिया। जिसके बाद बाइक सवार शराब तस्कर और धरना पर बैठे लोगों के बीच हाथा-पाई शुरू हो गयी। इतने देर में तस्करों के पास रखे गये शराब की बोतलें बिखर गयी।

इसी बीच पुलिस को देखकर दोनों शराब तस्कर बाइक छोड़कर भागने लगे। उधर पुलिस भाग रहे शराब तस्करों को पकड़ने में जुट गयी इधर, लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गयी। जिसको जितनी शराब की बोतल हाथ लगी वह लेकर भागने लगा। इसी बीच वहां खड़े किसी सख्श ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह पुलिस की मौजूदगी में शराब लूटने की होड़ मची है । इतना ही नहीं वायरल हो रही वीडियो में शराब की बोतल एक पुलिस कर्मी के पैंट के जेब में भी रखा हुआ नजर आ रहा है। जिसे देखकर लोग कई तरह की बाते कर रहे है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026