परवेज अख्तर/सिवान: शहर के होटल शीतल में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी की है। इस दौरान कुल छह लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की बात बतायी जा रही है। हिरासत में लिए गए तीन युवकों में जिले के जीरादेई निवासी पप्पू गुप्ता, पटना जिले के फुलवरिया निवासी अमित सिंह व सहरसा निवासी आरूणि शांडिल्य बताए जा रहे हैं जबकि अन्य तीन होटल के स्टाफ बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार होटल पटना जिले के फुलवरिया निवासी अमित के नाम पर बुक किया गया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पप्पू गुप्ता पहले दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। इस दौरान अमित सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों प्रगाढ़ मित्र बन गए। अमित सिंह का मित्र आरूणि शांडिल्य था। इस तरह सभी एक दूसरे को जानते थे। जानकारी के अनुसार अमित व आरूणि सीवान घूमने के लिए आए थे। इधर पप्पू के घर में जगह कम होने की वजह से पप्पू ने शीतल होटल का एक कमरा बुक कराया था। वहीं दूसरी तरफ नगर थानाध्यक्ष से इस मामले को लेकर कई बार मोबाइल फोन पर कॉल किया गया लेकन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…