महराजगंज

जाति, धर्म की राजनीति करने वालों की दुकानें जनता ने बंद कर दी : सिग्रीवाल

परवेज अख्तर/सिवान : जाति, धर्म की राजनीति की दुकानें 2019 की चुनाव में जनता बंद कर दी है। नए भारत के लिए जनता द्वारा पुनः एनडीए के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यह जिम्मेदारी दी है। यह बातें रविवार की शाम मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम परिसर में आयोजित अभिनंद समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कही। उन्होंने बिना नाम लिए जेल में बंद नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो जेल में बंद है, वो कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं, बल्कि न्यायालय के आदेश पर सजायाफ्ता है। उन्होंने राजग और अपनी जीत को जनता, समर्थकों का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करने के लिए जनता से मिलकर काम करेंगे। सबसे पहले सांसद के अलावा भाजपा नेा देवेशकांत सिंह, रंजीत प्रसाद ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी इसके बाद सांसद को अंगवस्त्र, शॉल, गीता आदि देकर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता व मंच संचालन प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने की। अपनी अध्यक्षीय भाषण में सांसद के दोबारा जीत पर उन्हें बधाई देते हुए जनता तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह को संबोधित करनेवालों में भाजपा नेता देवेश कांत सिंह, रंजीत शुक्ला, हरेराम कुशवाहा, संदेश महतो, अनुरंजन मिश्रा आदि शामिल थे। मौके पर राजेंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, अवधेश पांडेय, अखिलेश पांडेय, विनय गिरि, देवेंद्र गिरि, वैद्यनाथ महतो, संजय पांडेय, बलिराम प्रसाद, कमलेश कुमार, राजीव सिंह, सोनू सिंह, दीनानाथ पांडेय, अमरनाथ शर्मा, लक्ष्मण सिंह, सोनू सिंह आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024