Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शहर में एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवारी जाम से परेशान रहे लोग

परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने के बजाय दिनोंदिन और बिगड़ती ही जा रही है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप के बीच लोगों को भीषण जाम से परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को जैसे ही सरकारी कार्यालयों के साथ शहर की दुकानें खुलीं लोगों की भीड़ दिन चढ़ने के साथ बढ़ने लगी। इसके साथ ही वाहनों का चौतरफा जाम भी शहर में देखने को मिला। सुबह में अस्पताल रोड, गांधी मैदान स्थित रोड, जेपी चौक, बबुनिया मोड, गोपलगंज मोड आदि जगहों पर जाम का नजारा आम रहा। वहीं दूसरी और नामांकन को लेकर जेपी चौका से कचहरी की तरफ आने वाली सड़क पर रिक्शा, ठेला, बाइक, टेम्पो तथा अन्य वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

सुबह 10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक वाहनों को उस रास्ते से आने-जाने पर रोक है। वाहनों को दूसरे रास्ते मोड़ दिया जा रहा था। लेकिन वाहन आसानी से पास कर जाए इसके लिए किसी तरह की तैयारी प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। इससे शहर की चारों तरफ जाम लग गया था। जाम के कारण लोग काफी परेशान थे। शहर के गलियों में भी जाम लगा था। लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं पड़ा। जिसमें सैकड़ों वाहन दो घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। वहीं पुलिस के जवान भी जाम को हटाने के लिए परेशान दिखे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026