Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

निर्वाचन कार्य शिक्षक दंपती में एक को ही ड्यूटी

स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर जिलाधिकारी से मिले शिक्षक संघ

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार विधानसभा चुनाव में शिक्षक दंपती में से एक ही व्यक्ति को निर्वाचन कार्य में लगाने के लिए राज्य निर्वाचन द्वारा सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है। इस मामले में निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षक पद पर पदस्थापित दंपती (पति-पत्नी) दोनों का चुनाव ड्यूटी में पत्र आने की स्थिति में एक ही व्यक्ति से निर्वाचन कार्य कराए जाने का निर्णय जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ही लेंगे। निर्वाचन विभाग के पत्र के बाद सिवान जिला में शिक्षक दंपती को निर्वाचन कार्य में लगाने के मामले में अब तक कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी का स्पष्ट स्थिति करने का दिशानिर्देश जारी किया गया है।

इस संबंध में जिला परिवर्तनकारी संघ के संयोजक अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में शिक्षक संघ ने सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय से मिलकर चुनाव कार्य में शिक्षक दंपती में एक ही व्यक्ति को चुनाव कार्य की ड्यूटी में लगाने की मांग रखी गई है। शिक्षक पद पर पदस्थापित दंपती संजय यादव, मंजू देवी, धीरेंद्र कुमार सिंह, रमेंद्रनाथ श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, मनोज कुमार, सरिता देवी आदि ने बताया कि अगर शिक्षक दंपती में दोनों को निर्वाचन कार्य में लगाया गया तो गृहस्थी जीवन में कई समस्याओं से हम सभी घीर जाएंगे।

इसलिए शिक्षक दंपती में एक ही व्यक्ति को निर्वाचन कार्य में लगाने की मांग की गई। विदित हो कि परिवर्तनकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी ने निर्वाचन विभाग को पत्र भेजकर बिहार विधानसभा चुनाव में शिक्षक दंपती में से एक ही निर्वाचन कार्य करने के लिए मांग रखी थी। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को इस मामले में निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र कर दिया है। इसी को लेकर सोमवार को शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी मांग की है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026