Categories: पटना

लॉकडाउन में भूखे नहीं रहेंगे रोजाना कमाने-खाने वाले लोग, सामुदायिक किचेन होगा शुरू

पटना: लॉकडाउन के दौरान पटना में कोई भी भूखा न रहे और ऐसे गरीबों को आसानी से भोजन और पानी मिल सके। इसके लिए पटना जिला प्रशासन ने 11 सामुदायिक किचेन शुरू कराने का निर्देश दिया है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने नोडल पदाधिकारियों की तैनाती की है। साथ ही निर्देश दिया है कि आगंतुकों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मास्क, दो गज की दूरी के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सुविधाएं देनी है। सभी सामुदायिक केंद्रों पर सफाई कर्मियों को लगाया जाएगा। हर दिन केन्द्र का सेनेटाइजेशन होगा। कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के तहत यहां गरीब और बेसहारा लोगों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था की गई है। वहीं मेडिकल टीम और मास्क समेत अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध रहेंगी। पेयजल के लिए प्रत्येक केन्द्र पर एक टैंकर उपलब्ध होगा। प्रत्येक केन्द्र के लिए वरीय नोडल पदाधिकारी की तैनाती की गई है।

इन जगहों पर होगी शुरुआत

  • पटना हाई स्कूल गर्दनीबाग
  • कॉलेज ऑफ कॉमर्स
  • मिलर इंटर हाई स्कूल
  • बांकीपुर गल्र्स हाई स्कूल
  • गायघाट रैन बसेरा
  • मैकडोबल चौक राजेन्द्र नगर
  • मलाही पकड़ी कंकड़बाग
  • एसके पुरी पार्क के पीछे सामुदायिक भवन
  • कुनकुन सिंह लेन साइंस कॉलेज के पास
  • डीएवी सगुना मोड़ सैदपुर नहर
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026